आज़मगढ़।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
आजमगढ़-: अतरौलिया आजमगढ़ ग्राम पंचायत के प्रधानों के आरक्षण सूची जारी होने के बाद क्षेत्र में प्रधानों में चुनावी बिसात बिछाने में लगे। अतरौलिया विकासखंड में कुल 67 ग्राम पंचायत है, जिसमें खालिसपुर, देवड़ीह, बढ़या ,भोराजपुर कला ,चनैता, आमेपुर, कुल 6 ग्राम पंचायत अनुसूचित महिला के लिए, बौड़रा लच्छीरामपुर, गनपतपुर, जमीन नंदना, वासेपुर डडवा, पकरडीहा, सिपारपट्टी, रतुआपार ,मठिया जब्ती माफी ,खीरीडीहा, चतुरपुरखास, कुल 10 ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति के लिए, ग्राम पंचायत धौरहरा, भिऊरा, मकरहा, छितौनी खास, सेल्हरापट्टी, कंतालपुर एवं एदिलपुर, 7 ग्राम पंचायतें पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित हुई। ग्राम पंचायत गोरथानी, उपटापार बासगांव, भरसानी, जोगीपुर, रिठिया, बोधीपट्टी, सेनपुर ,मुंडेरा, भगतपुर ,अचलीपुर ,महगुपुर धाहर, हरदिया कुल 12 ग्राम पंचायत पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हुई। अनंतपुर, कड़सरा, मदनपट्टी, मडोही, पचरी, रुक्मलपुर, मीरपुर ,करमैनी, थिरईपट्टी,नंदना कुल 10 ग्राम पंचायत महिला के लिए। लोहरा, हैदरपुर खास, जमीन दशाव, सुखीपुर, वैशपुर, भदेवा, महादेवपुर, पेडरा, अतरौलिया, चिस्तीपुर, भीखपुर, धयानीपुर, देहुला सल्तनत, बिलारी मु.अजगरा, प्रतापपुर छतौरा, सिकन्दरपुर, गोविंदपुर, मंगितपुर,रामपुर खास,तेजापुर,टंडवा, चतुरपुर मधईपट्टी कुल 22 ग्राम पंचायत अनारक्षित हुई है।