आज़मगढ़।
रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा
आजमगढ़: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा राज्य ग्राम विकास विभाग उत्तर प्रदेश के माध्यम से क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान दोहरीघाट द्वारा नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन कार्यक्रम विवेकानंद इंटर कॉलेज शेखपुर आजमगढ़ में नशे की रोकथाम के लिए उसके वजह से आम जनजीवन पर प्रभाव पड़ने के ऊपर जागरूकता कार्यक्रम कराया गया जिसमें युवा मंडल सम्मानित शिक्षक गण ग्रामवासी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिका उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल चौहान एवं कार्यक्रम इंचार्ज कमलेश त्रिपाठी द्वारा किया गया उसके बाद मास्टर ट्रेनर राज श्रीवास्तव द्वारा बताया कि मादक पदार्थों का सेवन व माध्यम चार प्रकार के हैं पहला चबाने के माध्यम से जिसमें तंबाकू गुटखा पान मसाला खैनी आदि है इससे मुंह का कैंसर होता है दूसरा सूंघने के माध्यम से जिसमें बीड़ी सिगरेट गांजा आदि आते हैं इससे गले का कैंसर होता है तीसरा लिक्विड के माध्यम से इसमें अल्कोहलिक शराब आदि इससे लिवर का कैंसर होता है चौथा और आखिरी इसको इंजेक्शन के माध्यम से लिया जाता है जोकि सबसे खतरनाक है इससे आदमी के शरीर को बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है ऐसे सभी मादक पदार्थों से बचने का सिर्फ एक ही उपाय है जानकार बनकर जागरूक बनकर एवं दृढ़ इच्छाशक्ति को मजबूत बनाकर ही रोका जा सकता है इसके पश्चात सभी लोगों को एक 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई जिसमें दिखाए गया कि गुटखा तंबाकू के पदार्थ कैसे बनाए जाते हैं क्या क्या मिलावट होती है इसमें तथा उनको सेवन करने के बाद मनुष्य के ऊपर व उसके परिवार के ऊपर कैसा प्रभाव पड़ता है इस मौके पर केंद्रीय शिक्षण संस्थान के काफी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम समापन की घोषणा आए हुए सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम इंचार्ज द्वारा किया गया।