आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आक्रोशित ग्रामीणों ने आज़मगढ़ गोरखपुर हाइवे किया जाम।
आज़मगढ़। सगड़ी तहसील के मुबारकपुर थाना अंतर्गत बनकट बाजार में लगी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को शनिवार की रात अराजक तत्वों ने तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसमें प्रतिमा का पैर तोड़कर छतिग्रस्त कर दिया गया था।
सुबह जानकारी होते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और बनकट बाजार में आजमगढ़ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया।
ग्रामीणों की मांग थी कि दोषियों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाए। सूचना पाकर बनकट पुलिस चौकी
मुबारकपुर थाना, जीयनपुर कोतवाली सहित कई थाने की पुलिस सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव व सीओ सदर सिद्धार्थ तोमर और एसडीएम सगड़ी बागीश शुक्ला मौके पर पहुंचे लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया और नई प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया। समाचार लिखे जाने तक नई प्रतिमा लगाने का कार्य चल रहा था।
इस दौरान अर्जुन कुमार, अरविंद कुमार संतोष कुमार पारस जितेंद्र हरिदास हरिचंद सहित भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद थे।


