आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: वसीम इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक द्वारा आयोजित खान डे अंडर आर्म क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद जीशान मेंहदी ने जीयनपुर नगर पंचायत के कुरैश नगर मैदान में फीता काटकर किया। साथ ही साथ शोएब खान गुड्डू, आदिल अब्बास, दीपक गुप्ता, पुरूषोत्तम यादव बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
उद्घाटन मुकाबले में समता नगर क्रिकेट क्लब ने शोएब एंड कम्पनी को पराजित किया। टॉस जीतकर समता नगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 3 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत के लिए 46 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में शोएब एंड कंपनी कुरैशनगर ने शुरुआत में ही कई बड़े विकेट गंवा दिए।
मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। 3 ओवर 44 रन बना सकी। इस कारण शोएब एंड कंपनी 2 रनों से पराजित हो गयी ।
वही टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पठान क्लब अज़ादनगर बनाम पलिया क्लब के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 1 ओवर में 15 रनों का लक्ष्य रखा , वही जवाबी पारी खेलने उतरी पलिया क्लब सिर्फ 4 रन ही बना सकी, पठान क्लब अज़ादनगर ने मैच को जीत कर फाईनल में प्रवेश किया। वही दूसरा सेमीफाइनल मुक़ाबला खान क्लब अतरकक्षा बनाम विशाल क्लब हसनपट्टी के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए खान क्लब अतरकक्षा ने निर्धारित 1ओवर में 14 रनों का लक्ष्य रखा , जवाबी पारी खेलने उतरी विशाल क्लब हसनपट्टी केवल 10 रन ही बना सकी। खान क्लब अतरकक्षा ने 5 रनों से इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। वही फाइनल मुकाबले में समापन करने के लिए सनराइज पब्लिक स्कूल जीयनपुर के प्रबंधक शाहिद खान ने फीता काटकर फाइनल मुकाबले का आगाज किया। वसीम इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिक द्वारा आयोजित खान क्लब डे अंडर आर्म क्रिकेट का फाइनल मुकाबला खान क्लब अतरकक्षा बनाम पठान क्लब अज़ादनगर के बीच खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पठान क्लब अज़ादनगर के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 2 ओवर में 27 रनों का लक्ष्य रखा। वही जवाबी पारी खेलने उतरी खान क्लब अतरकक्षा केवल 10 रन ही बना सकी। जिस कारण 17 रनों से पठान क्लब आजाद नगर ने फाइनल मुकाबले को अपने नाम कर लिया। वही सनराइज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक शाहिद खान(युवा नेता) ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए विजेता टीम के कप्तान को ₹5000 कैश व उपविजेता टीम के कप्तान को 2500 कैश पुरस्कार दिया । मैच में शानदार प्रदर्शन करने पर पठान क्लब अज़ादनगर टीम के जगमोहन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कॉमेंटेटर अज्जू एवं आदिल ने अपनी शानदार रोचक कमेंट्री से उपस्थित क्रिकेट प्रेमियों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर वसीम खान, फहद खान, आफ़ाक खान, आसिफ़ खान , तालिब खान, शाकिब खान, हासिम खान, जफ़र इमाम, महेंद्र तिवारी, सन्ने खान , शहजान मेहंदी, असरफ खान, सेराज खान,कुतुब रज़ा, ओसामा खान , सलमान खान, सरफ़राज़ कुरैशी,साहिल खान, सहित आदि लोग मौजूद रहे।

