Breaking News

बाढ़ से बचने के लिए हो रहे ठोकर निर्माण का विधायक ने पुनः किया निरीक्षण लगाई फटकार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

मौके पर काम बंद कर फरार रहे अधिकारी।

आजमगढ़। तहसील क्षेत्र में प्रवाहित घाघरा नदी की बाढ़ और कटान से बचाने के लिए गांगेपुर में हो रहे ठोकर निर्माण का शनिवार को विधायक बन्दना सिंह ने पुनः निरीक्षण किया। 
इस दौरान निर्माण कार्य स्थल पर जाकर देखा तो कार्य बंद था, और मौके पर कोई उपस्थित नहीं मिला वही सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे जिलेदार से जब विधायक ने पूछा जब से आप यहां आए हैं इस बीच आपने कभी भी सीसीटीवी कैमरे लगा हुआ देखा तो अब बगले झांकने लगे। जिस पर उन्होंने एक्सईएन को फोन पर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि- पिछले दिनों जब हम आए थे उसी दिन से काम बंद है और अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि- आपके सीसीटीवी कैमरे मौके पर कहीं दिख नहीं रहे है जबकि कहा गया था कि कार्य सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होना चाहिए लेकिन मौके पर ऐसा कुछ भी नहीं है उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शिकायत करेंगे वहीं समाजसेवी संतोष सिंह की टीपू ने बताया कि- पिछली बार जब हम लोग निरीक्षण करने आए थे तब यहां पर मानक के विपरीत कार्य हो रहा था, जिन बोरियों को मैक्सिमम 50 किलो का होना चाहिए था वह बोरिया मात्र 20 से 25 किलो की थी।  1 कैरेट में 28 भरी बोरियां होनी चाहिए जबकि 18 बोरी पड़ रही थी । जहां ठोकर बनाना है वही से बालू भरकर नदी में डाला जा रहा था ।
इस मामले में हम लोगों ने मुख्यमंत्री से लेकर अन्य अधिकारियों तक इसकी शिकायत और हम लोगों को लगा कि इसमें कुछ सुधार होगा। लेकिन उसके बावजूद भी कोई सुधार नहीं हुआ। मौके पर कोई भी काम नहीं हो रहा है विभाग पूरी तरह से लापरवाही बरत रहा है और भारी अनियमितता की जा रही है। और यही हाल रहा तो इस बार यहां के किसानों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है
इस मामले को लेकर हम मुख्यमंत्री से मिलेंगे और इसकी जांच करवाएंगे। 
इस दौरान मौके पर विधायक प्रतिनिधि नागेंद्र यादव, संजय सिंह प्रमोद सिंह, अरबिंद आदि लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने