आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कठैचा कुटी जंगल के पीछे बंद पड़े प्राइवेट विद्यालय के पास पेड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में गमछे से लटकी राजमिस्त्री की लाश मिली।
यह सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शनिवार की सुबह कुछ युवक दौड़ लगाने के लिए मंदिर जंगल के पीछे गए हुए थे, तो देखा एक व्यक्ति की लाश पेड़ से लटक रही है। उन्होंने इसकी सूचना इधर-उधर दी थोड़ी देर में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शिनाख्त होने पर परिजनों को भी सूचना दी गई।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बक्सनपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव 38 वर्ष पुत्र स्वर्गीय नरेश यादव की शनिवार की सुबह कठैचा कुटी के जंगल पीछे लस्टोरा के पेड़ में गमछे से शव लटका हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
मृतक दुर्गेश यादव मां-बाप का एकलौता लड़का था। जो एक पैर से विकलांग था और राजमिस्त्री का काम करता था, उसी से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इसके अलावा उसके परिवार को चलाने वाला और कोई नहीं था। परिजनों का कहना है कि- शुक्रवार की शाम घर से निकले थे। रात भर हम लोग पता लगाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन सुबह में सूचना मिली कि घर से उत्तर 100 मीटर की दूरी पर कठैचा कुटी के पास पेड़ से लटकी हुई लाश है । मृतक के तीन लड़की और एक लड़का है। पत्नी रीना, पुत्री सलोनी 18 वर्ष, करिश्मा 16 ,वर्ष, रागिनी 7 वर्ष की है । 11 वर्ष अमन अमन इकलौता पुत्र है जो पूरी तरह से विकलांग है। बड़ी लड़की सलोनी की मई में शादी होने वाली थी जिसकी तैयारी में जगह भी हुआ था। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।