आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना जहानागंज
आज़मगढ़: दिनांक 15.03.2021 को वादी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दिये कि अफरोज पुत्र निजामुद्दीन निवासी कनैला थाना जहानागंज आजमगढ द्वारा मेरी लङकी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय मु0अ0स0 52/2021 धारा 363/366 भादवि अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह के आदेश अनुपालन मे व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्वेक्षण मे आज दिनांक 26.03.2021 को उ0नि0 मनीष उपाध्याय मय राह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अफरोज पुत्र निजामुद्दीन निवासी कनैला थाना जहानागंज आजमगढ को- भुजही तिराहा से समय करीब 6.55 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 37 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।