Breaking News

दीदारगंज: पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना दीदारंगज

आज़मगढ़: आज दि0 26/3/21 को थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मय हमराह के थाना से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि उ0नि0 अमरनाथ यादव मय हमराह के पल्थी बाजार में मिले हमराह लेकर मु0अ0सं0 48/21 धारा 376,120बी,504,506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त विपिन यादव पुत्र रमेश यादव ग्राम धौरहरा थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़  में पतारसी सुरागरसी कर रहे थे कि तभी मुखबीर खास ने आखर सूचना दिया कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभि0 विपिन यादव पुत्र रमेश यादव अमरेथु तिराहे पर भेड़िया में मौजूद है जो कही जाने के फिराक में है और सवारी का इन्तजार कर रहा है। मुखबीर की इस सूचना पर विश्वास कर थानाध्यक्ष / विवेचक मय मुखबीर खास व हमराह कर्मचारीगण व सरकारी वाहन चालक के क्षेत्र से प्रस्थान कर वाहन को दूर खडी कर अपने तथा हमराहियों के उपस्थिती को छुपते छुपाते भेड़िया तिराहे पर खडे हुये व्यक्ति के पास में आये मुखबीर इशारा कर हट बढ़ गया एकबारगी दबिश देकर तिराहे पर खडे एक नवयुवक को पकड़ लिया गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम विपिन यादव पुत्र रमेश यादव ग्राम धौरहरा थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष बताया जो मुकदमा उपरोक्त का वाँछित अभियुक्त है कारण गिरफ्तारी बताते हुये अभियुक्त विपिन यादव उपरोक्त को समय 05.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोगः

मु0अ0स0 48/2021 धारा 376,120बी,504,506 भा0द0वि0थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्तः

विपिन यादव पुत्र रमेश यादव ग्राम धौरहरा थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः

1-थानाध्यक्ष संजय  कुमार सिह 
2. उ0नि0 अमरनाथ यादव
3. का0 सुनील कुमार प्रजापति
4. का0 आशीष यादव 
5. का0 सोनू गुप्ता
6.म0का0 अनामिका सिंह

और नया पुराने