आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना निजामाबाद
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चेकिंग अवैध वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों के अभियान के क्रम में दिये गये निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिवशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 30.03.2021 को उ0नि0 रहीमुद्दीन मय हमराहीयान के देखभाल क्षेत्र करते हुए निजामाबाद बाजार में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की एक व्यक्ति बड़ागाव नहर पुलिया के पास अवैध तमंचा लेकर घूम रहा कि मुखबिर खास पर विश्वास करके बडागाव नहर पुलिया के पास पहुचे तो एक व्यक्ति आता दिखाई दिया कि पुलिस टीम के रोकने पर भागने का प्रयास किया जिसके फलस्वरुप पुलिस टीम द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया तथा कडाई से नाम पता पूछा गया को अपना नाम विशाल पुत्र महेन्द्र सा0 गन्धुवई थाना निजामाबाद आजमगढ़ बतया तथा उपरोक्त व्यक्ति की जामा तलाशी ली गय़ी तो एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद हुआ। अवैध असलहा की बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 59/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त से पूछने पर बता रहा है कि साहब असलहा अपने पास शौखियन रखता हूँ जिससे लोगों मे भय बना रहता है।
गिरफ्तार अभियुक्त
विशाल पुत्र महेन्द्र सा0 गन्धुवई थाना निजामाबाद आजमगढ़
बरामदगी
एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नजायज
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 59/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उ0नि0 रहीमुद्दीन मय हमराहीयान थाना निजामाबाद, आमजगढ