Breaking News

फूलपुर: एक गाय व दो बछडा गौवंशीय के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-फूलपुर

आज़मगढ़: दिनाँक 29/03/2021 को भारत बिन्द पुत्र स्व0 सोमारु बिन्द आदि कई व्यक्ति निवासीगण ग्राम सदरपुर बरौली थाना फूलपुर जनपद आजमगढ ने थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 29/3/21 को रात्रि समय लगभग 10.30 बजे के बीच में मोबीन पुत्र निरखू , कासिम उर्फ भोला पुत्र मोबीन, सालिम उर्फ घोटू पुत्र मोबीन निवासी गण ग्राम मानपुर व एहसान पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम मुडियार व कुछ अज्ञात लोग गोवंशीय पशु एक राशि गाय , दो राशि बछडा गोकशी करने की नियत से उनको बेरहमी से रस्सी से वांधकर मारते हुये लेकर जा  रहे थे । हम लोगो ने जब उन लोगो को घेरना पकडना चाहे तो कासिम उर्फ भोला पुत्र मोबीन भागते समय गिर गया जिसको  हम लोगो ने पकड लिया तथा जानवरों को अपने कब्जे में ले लिया । शेष भागने में सफल रहे भागते समय अभियुक्तगण द्वारा गन्दी-2 गालिया देने के साथ-साथ जान से मारने की भी धमकी दिये ।जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 42/2021 धारा 504,506 भादवि व 3/5ए/8 गोबध निवा0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण

उक्त मुकदमे में जनता के व्यक्तियों द्वारा बरामदशुदा गोवंशीय पशुओ व पकडे गये व्यक्ति कासिम उर्फ भोला पुत्र मोबीन निवासी ग्राम मानपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को उ0नि0 कमला शंकर गिरी मय हमराहियान द्वारा मौके पर जाकर उक्त मुकदमें में आज दिनांक 30.3.21 को गोवंशीय पशुओं को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया। गोवंशीय पशुओं का मेडिकल परीक्षण कर उन्हे नियमानुसार गौशाला में दाखिल किया गया तथा अपचारी अभियुक्त को उक्त मुकदमा में गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

पूछताछ का विवरण- अपचारी अभियुक्त पूछताछ में अपने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया  साहब  हम लोग गाय बछड़े को बेच कर अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण करता हूँ ।मेरी उम्र 16 वर्ष है। 

सम्बन्धित  मुकदमा–

मु0अ0सं0 42/2021 धारा  504/506 भादवि व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0  थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तार अपचारी अभियुक्त

1. कासिम उर्फ भोला पुत्र मोबीन निवासी ग्राम मानपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 16 वर्ष

बरामदगी

एक राशि गाय व दो राशि बछडा गौवंशीय

और नया पुराने