Breaking News

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर अवर अभियंता ने लिया था दस हजार रुपए, मुकदमा दर्ज करने के निर्देश।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 20 मार्च-- परियोजना अधिकारी डूडा अरविन्द कुमार पाण्डेय ने बताया है कि जिला नगरीय विकास अभिकरण आजमगढ़ में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अन्तर्गत जनपद आजमगढ़ में नामित संस्था क्रिएटिव कंसोर्टियम के माध्यम से कार्यरत सुरजीत यादव पुत्र रामलखन, अवर अभियन्ता जो नगर पालिका परिषद, आजमगढ़ में कार्यरत है। 

दिनांक 17 मार्च 2021 को श्रृंगी कुमार जो प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अन्तर्गत न0पा0प0 आजमगढ़ के पात्र लाभार्थी हैं, द्वारा कार्यालय में उपस्थित होकर परियोजना अधिकारी एवं शैलेन्द्र अग्रवाल, नगर अध्यक्ष भाजपा के समक्ष यह लिखित बयान दर्ज कराया गया है कि सुरजीत यादव द्वारा प्रथम किश्त भुगतान के सापेक्ष रू0 10000 लिया गया है, जिसको सुरजीत यादव द्वारा स्वीकार भी किया गया, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) भारत सरकार की महत्वाकांक्षी एवं पूर्णतया निःशुल्क योजना है।
श्रृंगी कुमार द्वारा दर्ज लिखित बयान के आधार पर सुरजीत कुमार पुत्र रामलखन के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट कोतवाली आजमगढ़ में दर्ज कराने हेतु नामित संस्था क्रिएटिव कंसोर्टियम को निर्देशित किया गया है।

और नया पुराने