आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ इसरापार गांव निवासी सागर साहू अपने घर में ही आटा चक्की व तिलहन का तेल निकालने वाला कोल्हू की मशीन लगाकर जीविकोपार्जन करता है।
आज मंगलवार 30 मार्च दोपहर उसका 5 वर्षीय पुत्र शिवांश पुत्र सागर साहू खेलते हुए चल रहे कोल्हू मशीन के पट्टे की चपेट में आ गया। जिससे शिवांश की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई । इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृत बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया और परिजनों को रोरोकर बुरा हाल है।