Breaking News

जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, दर्जनों घायल।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के फैजुलाह जहरूलाह गांव में शुक्रवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। लाठी डंडा से हुई मारपीट में दोनों पक्ष से डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी अजमतगढ़ में उपचार चल रहा है।
जीयनपुर थाना क्षेत्र के फैजुलाह जहरुलाह गांव निवासी रामू पुत्र पांचू का गांव के राम शरीख पुत्र पंचम से आबादी की भूमि को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था। जिसका न्यायालय में वाद चल रहा है। शुक्रवार की दोपहर पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोगों में गाली गलौज होने लगी। देखते ही देखते दोनो पक्ष भिड़ गए। लाठी डंडा से हुई मारपीट में एक पक्ष से 55 वर्षीय राम शरीख पुत्र पंचम व पत्नी बसंती, 30 वर्षीय पूनम पुत्री राम शरीख, 20 वर्षीया प्रिया, 18 वर्षीया प्रियंवदा, 16 वर्षीया प्रज्ञा, 22 वर्षीय धनंजय, 28 वर्षीय तुलसी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से 48 वर्षीय रामू, 27 वर्षीय राहुल व 22 वर्षीय पवन पुत्रगण पांचू, 45 वर्षीया शांति पत्नी पांचू, 28 वर्षीया मुनीता पत्नी महेंद्र, 21 वर्षीया सुनीता, 20 वर्षीया अनीता, 18 वर्षीया काजल व 15 वर्षीया अंशिका घायल हो गई। दोनो पक्ष थाने पहुंच कर एक दूसरे पक्ष के विरूद्ध तहरीर दी। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी हिमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

और नया पुराने