Breaking News

श्री मारुति महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हाथी,घोड़े, पालकी संग निकाली गई कलश यात्रा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट:-शैलेन्द्र शर्मा

आज़मगढ़: विगत वर्षों की भांति इस 32वें  वर्ष भी समाधिष्ठ संत ब्रह्मलीन बाबा कल्पना दास जी महाराज (पचपेड़वा आश्रम) एवं ब्रह्मलीन संत मौनी जी महाराज की प्रेरणा से  पंडित कल्पना दास स्मारक सेवा संस्थान ,पचपेड़वा आश्रम( बड़का खपुरा) टंडवा अतरौलिया में लोक कल्याण हेतु श्री मारुति महायज्ञ का आयोजन पंडित चंद्रेश जी महाराज द्वारा  कलश यात्रा संग  प्रारंभ हुवा। 

आज से शुरू हुए इस नव दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम में सर्वप्रथम महिलाओं बच्चों बुजुर्गों द्वारा कलश यात्रा शुरू हुई जो पचपेड़वा आश्रम से निकल कर नगर पंचायत अतरौलिया होते हुए कैलेश्वर धाम पहुंचा, वहां से जलाभिषेक करने के बाद पुनः सम्मोमाता मंदिर होते हुए पचपेड़वा आश्रम पर कलश यात्रा का समापन हुआ। इस शोभायात्रा में हाथी घोड़ा पालकी संघ  समाधिष्ठ संत बाबा कल्पनाथ दास जी महाराज की शोभायात्रा भी निकाली गई। मारुति महायज्ञ में वैदिक विद्वानों द्वारा यज्ञ, हवन ,आदि कार्य एवं प्रयागराज से पधारे संत विनोदानंद सरस्वती जी के द्वारा संगीत मय श्री राम कथा एवं संत महात्माओं द्वारा प्रवचन एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा मंडप पूजन कार्य नव दिनों तक चलेगा, जिसमें हजारों की संख्या में दूरदराज तथा ग्रामीण अंचलों से श्रद्धालु पहुंच कर संगीतमय कथा का आनंद लेते हैं।  आइए सुनाते हैं कि पंडित चंद्रेश जी महाराज महंत ने क्या कुछ कहा। 

और नया पुराने