आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर में सब्जी मंडी के बगल में रामलीला मैदान के पास आज बुधवार को तेजस क्लासेस एंड सुप्रिया एकेडमी का उद्घाटन गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के बीएड विभाग के एसो० प्रोफेसर डॉक्टर प्रेमचंद यादव के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
जहां पर कंपटीशन क्लास में यूपीएसआई ,PET, यूपीटेट ,सुपर टेट, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा, एसएससी जीडी की तैयारी कुशल शिक्षकों द्वारा संचालित की जाएगी ।
इस दौरान उद्घाटन करते हुए डॉक्टर प्रेमचंद यादव ने कहा कि- एक शिक्षक अपने शिष्य को बेहतर शिक्षा हमेशा देना चाहता है। आज के माहौल में बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कारों की परम आवश्यकता। क्योंकि जितनी तेजी से हम पश्चिमी सभ्यता का अनुसरण कर रहे हैं। उतनी ही तेजी से हम अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। इस एकेडमी के खुल जाने से आसपास के बच्चों को जहां अच्छी शिक्षा के लिए सुविधा मिलेगी, वहीं अच्छे शिक्षकों द्वारा उन्हें बेहतर मार्गदर्शन भी प्राप्त होता रहेगा।
उद्घाटन समारोह में अविनाश पटेल,अजय यादव राहुल, दिनेश यादव घनश्याम ,चंदन, सलीम , सुभाष, सतीश पटेल, दिनेश मौर्या,आलोक राय, वीरेंद्र ,विद्यासागर पटेल, चंद्रशेखर सिंह, विजय पटेल, राजेंद्र मौर्य ,संजय यादव, देवेंद्र सिंह, तारकेश्वर ओझा, डॉ विनोद सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।