आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव में शनिवार को लगभग 12 बजे दो पक्षों के बीच कुछ दिन पूर्व एक भैस खरीदने को लेकर विवाद हो गया। जिसे लेकर सोनू पुत्र अनीस ने 13 वर्षीय फहद पुत्र फहीम के घर पर चढ़ कर आरोपी सोनू ने एक-एक कर घर पर चार फायरिंग की उस समय कमरे में फहीम का 15 वर्षीय पुत्र फहद खान खान सोया हुआ था जो बाल-बाल बच गया।
सूचना पर पहुंची जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मौके से तीन खोखा खाली बरामद किया है जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। कोतवाल हिमेन्द्र सिंह ने बताया कि- गोली चली है जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
