Breaking News

ग्राम पंचायतों में संशोधित मतदान केन्द्रों/स्थलों पर निर्वाचन सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित करें।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 08 मार्च-- मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) आनन्द कुमार शुक्ल ने अवगत कराया है कि उप जिलाधिकारी सदर, निजामाबाद, फूलपुर, बूढ़नपुर, मार्टीनगंज एवं सगड़ी के स्तर से प्रेषित विकास खण्ड-तहबरपुर के ग्राम पंचायत पठखौली, विकास खण्ड मुहम्मदपुर के ग्राम पंचायत किशुनपुर काशीनाथ, विकास खण्ड अहिरौला के ग्राम पंचायत खानपुरचन्दू व लेदौरा, विकास खण्ड ठेकमा के ग्राम पंचायत शेखपुर उर्फ पठानपुर, विकास खण्ड हरैया के ग्राम पंचायत देवारा खास राजा, पहाड़पुर, सहबदिया सुल्तानपुर, आ0नौ0 करखिया किता 1, भदौरा मकरन्द व आ0दे0 नैनीजोर एवं विकास खण्ड महराजगंज के ग्राम पंचायत आ0 सेमरी के मतदान केन्द्र/स्थल के परिवर्तन हेतु प्रेषित प्रस्तावों को जिलाधिकारी के आदेश पर अनुमोदित कर दिया गया है। 
उन्होने उप जिलाधिकारी सदर, निजामाबाद, फूलपुर, बूढ़नपुर, मार्टीनगंज एवं सगड़ी से अपेक्षा किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में निर्धारित विवरण के अनुसार विकास खण्डों के ग्राम पंचायतों में संशोधित मतदान केन्द्रों/स्थलों पर निर्वाचन सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित करें।

और नया पुराने