आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-बिलरियागंज
आज़मगढ़: दिनांक 01.03.2021 को अवनीश राय पुत्र रवीन्द्र राय ग्राम- पटबध सुधाकर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दिये कि दिनांक 01.03.2021 को समय करीब 8.00 बजे प्रातः ग्राम सभा में पूर्व में खोदी गयी पोखरी का निरीक्षण प्रार्थी द्वारा किया जा रहा था, उसी दौरान ग्राम सभा के दिपांश राय पुत्र दिनेश राय, अर्पित राय, अंकित राय पुत्रगण अरविन्द राय आयुष राय पुत्र संजय राय, अरविन्द राय, प्रविण राय पुत्रगण केदार राय राजेश राय पुत्र रमाशंकर प्रशान्त राय पुत्र राजेश राय केदार राय पुत्र सीताराम राय एक राय होकर अन्य दर्जनो समर्थको के साथ लाठी, डन्डा, अवैध असलहा कट्टे से लैस होकर आचानक से हमला कर दिया और कट्टे से गोली अर्पित राय दिपांश राय अंकित राय चलाने लगे जिस से रवीन्द्र राय पुत्र रामपटल राय राजेन्द्र राय पुत्र सतिराम राय कु0 खुसी राय पुत्री प्रविण कुमार राय वैभव राय पुत्र बृजेश राय कालीन्दी देवी पत्नी रवीन्द्र राय जो गोली लगने से घायल हो गये प्रविण राय पुत्र विद्यासागर अवनीश राय पुत्र रवीन्द्र राय इन लोगो के हमले से बूरी तरह से घायल हो गये हैं। उपरोक्त मुल्जीमानो ने जाते जाते गाली जान माल कि धमकी देते भाग गये । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 31/2021 धारा 147/148/149/323/307/504/506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना की गयी।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 01.03.2021 को थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह तलाश वांछित अभियुक्त महा अभियान के मय फोर्स के समय 16.40 बजे पटबध हैड्रील के पास स्थित मन्दिर परिसर से अभियुक्तगण (1) अंकित राय पुत्र अरविन्द राय (2) अरविन्द राय पुत्र केदार राय, (3) प्रवीण राय पुत्र केदार राय, (4) केदार राय पुत्र स्व0 सीताराम राय साकि0 पटवध सुधाकर थाना बिलरियागंज, जनद आजमगढ़ को गिरफ्तार करते हुए अभि0 अंकित राय के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा 315 बोर बरामद कर मु0अ0सं0 32/2021 धारा 3/25/27 आयुद्य अधि0 बनाम अंकित राय पुत्र अरविन्द राय उपरोक्त पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
(1) मु0अ0सं0 31/2021 धारा 147/148/149/323/307/504/506 भादवि विरूद्ध सभी अभियुक्त गण
(2) मु0अ0सं0 32/2021 धारा 3/25/27 आयुद्य अधि0 विरूद्ध अंकित राय पुत्र अरविन्द राय उपरोक्त
गिरफ्तार अभियुक्तगण
(1) अंकित राय पुत्र अरविन्द राय
(2) अरविन्द राय पुत्र केदार राय,
(3) प्रवीण राय पुत्र केदार राय,
(4) केदार राय पुत्र स्व0 सीताराम राय साकि0 पटवध सुधाकर थाना बिलरियागंज, जनद आजमगढ़
बरामदगी
(1) घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा 315 बोर
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
(1) SO धर्मेन्द्र कुमार सिंह थानाध्यक्ष बिलरियागंज आजमगढ़
(2) उ0नि0 ओमप्रकाश यादव-द्वितीय थाना बिलरियागंज आजमगढ़
(3) का0 संगम कुमार, का0 अरविन्द कुमार, का0 सद्दाम हुसैन अंसारी,
(4) का0 विनय यादव, का0 नन्दलाल पाल, म0का0 गुड़िया यादव, म0का0 शिवानी मिश्रा
(5) म0का0 तनू सिंह, म0का0 पिंकी देवी थाना बिलरियागंज आजमगढ़