Breaking News

तरवां: 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना तरवाँ

आज़मगढ़: आज दिनाक 11.04.2021  को प्र0नि0 मय हमराहीयान थाना हाजा से रवाना होकर बिनावर देखभाल क्षेत्र पेन्डिग विवेचना व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत भ्रमणशील होकर बूथो का भ्रमण तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित /वारण्टी/जिलाबदर के गिरफ्तारी के आदेश के अनुपालन मे परमानपुर बाजार मे मौजूद थे  तभी मुखबिर खास आकर बताया की मु0अ0स0 151/2020 धारा 302/120B/34 भा0द0वि0 थाना तरवां जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त पब्बर यादव इस समय अपनी लडकी से मिलने मौलानीपुर आया हुआ है की मुखबिर के बातो पर विश्वास करके मुखबिर खास को साथ लेकर ग्राम मौलानीपुर के लिये चल दिये तथा अभियुक्त पब्बर यादव के दामाद लाल बिहारी के घर सामने रोड पर एक व्यक्ति खडा दिखायी दिया जिसकी तरफ मुखबिर इशारा करके गाडी रोकवाकर 20 कदम पहले उतर गया तथा पुलिस टीम द्वारा एक बारगी खडे व्यक्ति के तरफ आगे बढ़े तो एकाएक खडे व्यक्ति की निगाह पुलिस टीम की गाडी पर पड गयी और वह लालगंज जाने वाली रोड की तरफ भागने का प्रयास किया जिसको 20 -30 कदम जाते-जाते हमराही कर्म0गण की मदद से पकड लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता व भागने का कारण पूछा गया तो बता रहा है की मेरा नाम पब्बर यादव उर्फ नौबत पुत्र स्व0 जमुना  निवासी बेनूपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ बताया जो मुकदमा उपरोक्त मे वांछित अभियुक्त है को कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 12.50 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया
  
पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 151/2020 धारा 302/120B/34 भा0द0वि0 थाना तरवां जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त

 पब्बर यादव उर्फ नौबत पुत्र स्व0 जमुना  निवासी बेनूपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़  

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  प्रभारी निरीक्षक तरवां स्वतंत्र कुमार सिंह मय हमराह

नोट- जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 35 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।

और नया पुराने