आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- जीयनपुर
आज़मगढ़: दिनांक 08.04.2021 को वादिनी सुनीता देवी पत्नी लालधन चौहान निवासी भरौली थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा दिये गये लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 114/2021 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ बनाम अभियुक्तगण 1- शिवसरन चौहान पुत्र स्व0 शंकर 2-मिथुन चौहान पुत्र शिवसरन चौहान निवासीगण भरौली थाना जीयनपुर आजमगढ का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव मय हमराह के थाना हाजा से रवाना होकर पंचायत चुनाव के मद्देनजर भ्रमण करते हुए मु0अ0सं0 114/21 धारा- 323/504/506/304 भादवि मे वांछित अभियुक्तगणो की तलाश/गिरफ्तारी हेतु मामूर थे कि जरिये मुखविर खास सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शिवसरन चौहान पुत्र स्व0 शंकर निवासी भरौली थाना जीयनपुर आजमगढ रजादेपुर चौराहे पर खडा है, कही भागने की फिराक मे है। इस सूचना पर विश्वास करके उप निरीक्षक मय हमराह कर्म0गण के मय मुखबिर के रजादेपुर चौराहे से थोड़ा पहले पहुँचे, जहाँ पर मुखबिर खास द्वारा इशारे से चौराहे पर खडे व्यक्ति के तरफ इशारा कर हटबढ़ गया कि पुलिस टीम द्वारा एक बारगी घेरकर उक्त व्यक्ति को पकड लिया गया पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम शिवसरन चौहान पुत्र स्व0 शंकर उम्र करीब 58 वर्ष निवासी भरौली थाना जीयनपुर आजमगढ बताया जिसको कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 10.40 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0- 114/21 धारा- 323/504/506/304 भादवि0 थाना जीयनपुर आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त
शिवसरन चौहान पुत्र स्व0 शंकर उम्र करीब 58 वर्ष साकिन भरौली थाना जीयनपुर आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव थाना जीयनपुर जनपद-आजमगढ
2. का0 दुर्गेश कुमार सिंह थाना जीयनपुर जनपद-आजमगढ
3. का0 अभिषेक यादव थाना जीयनपुर जनपद-आजमगढ
