Breaking News

रानी की सराय: एक अदद चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- रानी की सराय

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अग्रिम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान शराब विक्री की रोकथाम व वांछित/वारण्टी/की गिरफ्तारी तथा सदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन वप्रभारी निरीक्षक रानी की सराय के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के तहत उ0नि0 अनुपम जयसवाल मय साथी उ0नि0 राजकुमार तिवारी के रानी की सराय ब्लाक गेट त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विषय मे वार्ता कर रहा थे कि मुखबीर खास आकर बताया कि एक व्यक्ति सेमरहा मोड़ पर नाजायज चाकू लेकर खड़ा है जो किसी घटना को कारित करने के फिराक में है इस सूचना पर विश्वास कर मय हमराही व मुखबीर को साथ लेकर सेमरहा मोड़ पर खड़े व्यक्ति दुर्गा यादव पुत्र बाबू राम यादव ग्रा0 कस्बा रानी की सराय थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया तथा अभियुक्त की जामा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त के पास से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ। अभियुक्त को आज दिनांक 11.04.2021 को समय करीब 09.45 बजे गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 36/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

दुर्गा यादव पुत्र बाबू राम यादव ग्रा0  कस्बा रानी की सराय थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़

बरामदगी

एक अदद नाजायज चाकू । 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 0036/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना रानी की सराय आजमगढ

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0- 104/2019 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0- 0036/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 अनुपम जयसवाल , उ0नि0 राजकुमार तिवारी ।

और नया पुराने