Breaking News

बिलरियागंज: 01 अदद अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना बिलरियागंज

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में मुझ थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना बिलरियागंज द्वारा दिनांक 11.04.2021 को मय फोर्स के तहत तलाश वांछित/वारण्टी अपराधी रोकथाम जूर्म जरायम के दृष्टीगत देखभाल क्षेत्र, जांच भ्रमण अगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मौजूद थे कि मुखबिर खास सूचना मिली की एक व्यक्ति कन्धरापुर कोहड़ी की तरफ से जैराजपुर की तरफ पैदल आ रहा है  उसके पास नाजायज असलहा है। वह गोवंशी पशु की तस्करी भी करता है। इस सूचना पर विश्वास करके मय हमराह व मुखबिर खास के प्रस्थान कर विन्दवल से जैराजपुर कन्धरापुर तिराहे के पास पहुँचे कि एक व्यक्ति कन्धरापुर की तरफ से पैदल आता हुआ दिखायी दिया कि मुखबिर ने इशारा करके हट बढ गया कि पुलिस टीम ने एक वारगी हिकमत अमली से पैदल आ रहे व्यक्ति को तिराहा से करीब 50 कदम पहले ही घेरमार कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम भोलू उर्फ इसराइल पुत्र जुम्मन सा0 जयराजपुर थाना बिलरियागज आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष बताया उसके जामा तलाशी से एक अदद तमंचा .303 बोर नाजायज व एक अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर प्रतिबन्धित बरामद हुआ हैं। जिसके सम्बन्ध में कागजात तलब किया गया तो दिखाने से कासिर रहा और अपनी गलती का बार बार माफी मांगते हुए बता रहा हैं कि साहब यह मैं अपने शौक के लिए रखा हूँ। अभियुक्त के पास से नाजायज तमंचा व जिन्दा प्रतिबन्धित .303 बोर का कारतूस रखना अन्तर्गत धारा 3/7/25 A. ACT. का अपराध पाकर बताकर समय करीब 1.20 AM बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

भोलू उर्फ इसराइल पुत्र जुम्मन सा0 जयराजपुर थाना बिलरियागज आजमगढ़

बरामदगी

एक अदद तमंचा .303 बोर नाजायज व एक अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 69/2021 धारा 3/7/25 शस्त्र अधिनियम थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः

1-थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2-उ0नि0 ओमप्रकाश यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
3- हे0का0 मो0 आफताब खाँ थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़। 
4- का0 अमरजीत थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
5- का0 अजय सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 

और नया पुराने