आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना मुबारकपुर।
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सिद्धार्थ तोमर के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना मुबारकपुर पर अलग –अलग टीम गठित कर आगामी त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपराध/अपराधियो की धड़ पकड़ करने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर संन्दिग्ध व्यक्ति / वाहनो की चेकिंग की जा रही थी कि मुखबीर खास की सूचना प्राप्त हुआ जिसके क्रम में - प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना मुबारकपुर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति प्लास्टिक के जरीकेन मे अवैध मिलावटी शराब लेकर बनवारी मोड़ की तरफ से सठियाव की ओर सड़क पकड़कर आ रहा है कि पुलिस टीम द्वारा तत्परता से रेलवे लाईन क्रासिंग के पास पहुच कर सन्दिग्ध व्यक्ति को दिनांक- 10.04.2021 समय 18.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया है जिसके पास से एक सफेद रंग की प्लास्टिक के जरीकेन मे अवैध मिलावटी शराब बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 75/2021 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम व 272,273 IPC थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण– अभियुक्त सनोज चौधरी पुत्र दसई राम निवासी ग्राम सठियाँव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ पूछने पर बार-बार अपने कृत्य का माफी मांगते हुए बता रहा है कि साहब नशा को ज्यादा करने के लिए मै इसमे यूरिया व नौशादर मिलाकर मिलावट करके तैयार करता हूँ । इन सब चीजो को मिलाने से नशा बढ जाता है ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
1. मु0अ0सं0 75/2021 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम व 272,273 IPC थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
सनोज चौधरी पुत्र दसई राम निवासी ग्राम सठियाँव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
बरामदगी
10 लीटर अवैध मिलावटी शराब
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण
1. श्रीकृष्ण प्रजापति, चौ.प्र. सठियाव थाना कोतवाली, आजमगढ़
2. हे0का0 फूलचन्द यादव, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
3. का0 त्रिलोकी प्रसाद मौर्य, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
4. का0 ऋषिकेश राय, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
