Breaking News

ग्राम पंचायत देवारा रामपुर के वार्ड संख्या 02 पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु तीन ने लिया पर्चा वापस, सारिका पटेल हुई निर्विरोध।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। हरैया विकासखंड के ग्राम पंचायत हसनपुर के बाघवरवा गांव निवासी सारिका पटेल पत्नी राम अचल पटेल ने ग्राम पंचायत देवारा रामपुर के वार्ड संख्या 02 पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु पर्चा दाखिल  हुआ था। इसी वार्ड पर राधिका पटेल पत्नी हरीश चंद्र पटेल, उषा देवी पत्नी शेषनाथ शर्मा ,अमरजीत पटेल पुत्र रघयी पटेल ने भी दाखिल किया था इन तीनों लोगों ने अपना पर्चा वापसी कर लिया जिसे सारिका पटेल का क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुना  जाना तय माना जा रहा है। सारिका पटेल ने आगामी ब्लाक प्रमुख के चुनाव के लिए भाजपा से अपनी दावेदारी समर्थन के लिए किया है निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुना जाना तय होने पर आज भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी अरविंद जयसवाल, देवेंद्र सिंह ,रवि राय राज बहादुर सिंह ,वीरेंद्र पटेल ,विजय पटेल ,चंद्रकेश राय ,नागेंद्र सिंह पटेल ,तारकेश्वर ओझा ,घनश्याम सिंह पटेल अजय महा प्रधान विद्यासागर सिंह पटेल सूर्यभान सिंह आदि लोग घर पर पहुंचकर सारिका पटेल का स्वागत फूल माला पहनाकर किया जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है क्षेत्रीय जनता निर्विरोध चुने जाने पर हर्ष व्यक्त कर रही है।

और नया पुराने