आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। रौनापार थाना के 11 सिपाहियों के कोरोना पाजीटिव हो जाने से पूरे थाने में हड़कंप मचा हुआ है। एक साथ इतने सिपाहियों के कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाने से चुनावी ड्यूटी में भी काफी दिक्कत हो रही है। रौनापार थाने में वर्तमान समय में कुल 40 कांस्टेबल तैनात हैं।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया के डॉक्टरों की टीम गुरुवार को थाना परिसर में ही कांस्टेबलों की जांच की।जिसमें कांस्टेबल संत कुमार, परमेश्वर मिश्रा, सत्येंद्र प्रजापति, रामनिवास यादव, महिला कांस्टेबल काजल सिंह, रीना अग्निहोत्री, शशिबाला, सुशीला देवी, हेड कांस्टेबल शाहिद अली, ज्ञान प्रकाश और फॉलोवर नरेश चंद्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनके संक्रमित होने की खबर से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। कोरोना पॉजिटिव सभी सिपाही सेल्फ क्वारंटाईन हो गए हैं। थानाध्यक्ष रौनापार तारकेश्वर राय ने बताया कि थाने परिसर को सैनिटाइजर कराया जा रहा है। कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरा पालन किया जा रहा है। कांस्टेबलों के कोरोना पॉजिटिव होने से थोड़ा काम प्रभावित जरूर हो रहा है लेकिन सबको आराम करने की मोहलत दे दी गई है।