Breaking News

जहानागंज: पुलिस पर हमला करने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर 25 नामजद व 200 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना जहानागंज
 
पुलिस पार्टी पर हमला करने व सरकारी कार्य में बाधा पहुचाने पर 25 नामजद व 150-200 अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस लगातार दे रही दबिश अभियुक्तगण घर से फरार।

आज़मगढ़: दिनांक 20.04.21 रात्रि करीब 20.45 बजे ग्राम उमरपुर कोईलारी में प्रधान पद के प्रत्याशी पंचम राजभर पुत्र सुखारी राजभर व दुसरे प्रत्याशी रामाश्रय राजभर पुत्र श्यामकेर राजभर निवासीगण ग्राम उमरपुर कोईलारी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ व उनके समर्थकों के मध्य चुनाव व वर्चस्व को लेकर झगड़ा होने लगा । दोनो पक्षों के लोग लाठी डण्डों ईट पत्थर से मारपीट करने लगे। व अवैध असलहों से फायरिंग करने लगे । सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जहानागंज जनपद आजमगढ़ मय फोर्स के ग्राम कोईलारी पहुचे । जहां दोनों पक्षों के लोग पुलिस पार्टी पर आमदा फसाद होकर लाठी डण्डा व ईट से प्रहार करने लगें तथा उनके द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर भी किया गया । कड़ाई करने पर दोनों पक्षों के लोग अन्धेरे का फायदा उठाकर भाग गये । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर प्रभारी निरीक्षक जहानागंज संदीप यादव द्वारा अन्तर्गत धारा 147/148/149/323/504/506/427/332/353/336/188/307 भादवि व 7 सीएएल एक्ट में 25 व्यक्ति नामजद व 150-200 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया । पुलिस की कई टीमें गठित कर फरार अभियुक्तों की तलाश में सभी सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है । अभियुक्तगण घर से फरार है ।

और नया पुराने