आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: रौनापार थाना क्षेत्र के सहबदिया गांव के सामने महुला गढ़वल बांध पर आज बुधवार सुबह लगभग 9:00 बजे ट्रैक्टर पलट जाने से चालक की मौत हो गई जबकि एक मजदूर घायल हो गया । आपको बता दे कि ट्रैक्टर चालक बबलू उम्र 30 वर्ष पुत्र रामकरन निवासी ग्राम माफी काखभार व मजदूर रोशन उम्र 22 वर्ष पुत्र मुन्ना निवासी कांखभार सीमेंट , सरिया , गिट्टी , लादकर कांखभार से जोकहरा के रास्ते महुला गढ़वल बांध पर जा रहा था कि सहबदिया मोड़ पर ट्रैक्टर पलट गया जिसमें चालक बबलू उम्र 30 वर्ष कि मौत हो गई जबकि मजदूर रोशन उम्र 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पाकर महुला पुलिस चौकी प्रभारी मदन गुप्ता मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचवाया और मृतक के शव को लेकर पुलिस चौकी महुला पहुंचे , मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।