आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-निजामाबाद
आज़मगढ़: दिनांक 20.04.21 को श्री लालचन्द पुत्र नगई थाना निजामाबाद आजमगढ़ समय करीब 23.30 बजे वादी की नाबालिग 15 वर्षीय नतीनी के साथ छेड़छाड़ के संबंध में अरविन्द पुत्र श्यामलाल साकिन क्यामुद्दीनपट्टी उर्फ परसहां थाना निजामाबाद आजमगढ़ द्वारा छेड़खानी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त मुकदमें में नामजद आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के के कुशल निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद श्री शिवशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक- 21.04.2021 उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला मय हमराहीयान के देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त में नामजद आरोपी अपने घर पर मौजूद है मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराहीयान के उसके घर पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया गया। जिससे नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम 1.अरविन्द पुत्र श्यामलाल साकिन क्यामुद्दीनपट्टी उर्फ परसहां थाना निजामाबाद आजमगढ़ बताया कारण गिरफ्तारी बताते हुए अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय चालान किया गया।
पूछताछ विवरण- पीड़िता द्वारा लगाये गये आरोप के सम्बन्ध मे आरोपी से पूछताछ किया गया तो अपना जूर्म कबूल कर रहा है।
पंजीकृत अभियोग –
1- मु0अ0सं0- 89/21 धारा 354(ख) भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- अरविन्द पुत्र श्यामलाल साकिन क्यामुद्दीनपट्टी उर्फ परसहां थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला थाना निजामाबाद आजमगढ़ मय हमराहीयान, आजमगढ़ ।