Breaking News

कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या-48 में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 04 अप्रैल-- त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला द्वारा कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या-48 में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गयाl
 जिलाधिकारी ने बताया कि  पंचायत निर्वाचन- 2021 का सुचारू रूप से संचालन करने हेतु कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष संख्या 48 में कन्ट्रोल को शिकायती कक्ष बनाया गया है। कन्ट्रोल रूम में सभी ब्लॉकों के नामांकन, मतदान एवं मतगणना की निगरानी हेतु ब्लॉकबार कम्प्यूटर लगाये गये हैं तथा सभी कम्प्यूटरों पर ओपरेटर लगाये गये हैं।
 जिलाधिकारी द्वारा सभी ब्लॉकों को कम्प्यूटर से जोड़ने का ट्रायल कराया गया है तथा आने वाली कमियों को तत्काली ठीक करने हेतु एनआईसी के अधिकारी को निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने उप संचालक चकबन्दी एवं विभागीय कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आने वाली शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाय।जो व्यक्ति आचार संहिता का उल्लंघन कर रहा है, उसके विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि व्हाट्सएप पर शिकायत सुनने हेतु व्हाट्सएप नम्बर भी जारी किया गया है, जिसका नम्बर 7307106567 है। इस नम्बर पर कोई भी सीधे छोटी वीडियो बनाकर एवं शिकायत भी भेज सकता हैl

और नया पुराने