Breaking News

जीयनपुर: रंगदारी मांगने के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- जीयनपुर

आज़मगढ़:  दिनांक 04.04.2021 को वादी मुनौवर के लिखित तहरीर पर अभियुक्त नफीस पुत्र युनुस व रफीक पुत्र युनुस निवासीगण ग्राम धोरहरा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ के विरूद्ध रंगदारी मांगने के सम्बन्ध में थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 108/2021 धारा 386/323/504 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में दिनांक 04.04.2021 उ0नि0 केशर यादव मय उ0नि0 अखिलेशचन्द्र पाण्डेय मय हमराह का0 अवनीश सिंह,का0 शशांक मिश्रा द्वारा तलाश वांछित अभियुक्त एवं रात्रि गस्त करते हुआ बाग खालिस मे मौजूद थे कि जरिये मुखविर सूचना मिली कि मु0अ0सं0 108/2021 धारा 386/323/504 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. रफीक पुत्र युनुस निवासी धौरहरा थाना जीयनपुर आजमगढ़ 2. नफीस पुत्र युनुस निवासी धौरहरा थाना जीयनपुर आजमगढ़ अंजान शहीद मे नुरुद्दीनपुर तिराहे पर मौजूद है और कही जाने के फिराक मे खडा है जिसके पास अवैध असलहा भी है । इस सूचना पर पुलिस बल बाग खालिस से रवाना होकर अन्जान शहीद नूरुद्दीन तिराहे पर पहुचकर वहा खड़े दो व्यक्ति को समय 6.30 बजे गिरफ्तार किया गया । नाम पता पुछने पर उन्होने अपना नाम क्रमशः रफीक पुत्र युनुस निवासी धौरहरा थाना जीयनपुर आजमगढ़ तथा उसके पास से एक अदद तमंचा एवं एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ तथा दूसरे ने अपना नाम नफीस पुत्र युनुस निवासी धौरहरा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ बताया । तमंचा रखने का अधिकार पत्र मागा गया तो नही दिखा पाया । बरामद अवैध तमंचा के सम्बन्ध में अभियुक्त रफीक पुत्र युनुस उपरोक्त के विरूध मु0अ0सं0- 109/21 धारा 3/25 पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. रफीक पुत्र युनुस निवासी धौरहरा थाना जीयनपुर आजमगढ़
2. नफीस पुत्र युनुस निवासी धौरहरा थाना जीयनपुर आजमगढ़

बरामदगी

एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315  बोर

सम्बन्धित अभियोग

मु0अ0सं0 108/21 धारा 386/323/504 IPC थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 109/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ बनाम रफीक

आपराधिक इतिहास— नफीस पुत्र युनुस

1. मु0अ0सं0 402/2020 धारा 323/325/342/506/386/308 भादवि थाना जीयनपुर
2. मु0अ0सं0 176/2017 धारा 509/500/354डी भादवि व 66 IT Act. मुम्बई में पंजीकृत
3. मु0अ0सं0 108/21 धारा 386/323/504 IPC थाना जीयनपुर आजमगढ़  

आपराधिक इतिहास-रफीक पुत्र युनुस

1. मु0अ0सं0 402/2020 धारा 323/325/342/506/386/308 भादवि थाना जीयनपुर
2. मु0अ0सं0171/2014 धारा 8/20 NDPS Act. थाना जीयनपुर आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 108/21 धारा 386/323/504 IPC थाना जीयनपुर आजमगढ़  
4. मु0अ0सं0 109/21 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना जीयनपुर आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. व0उ0नि0 केशर यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।
2. उ0नि0 अखिलेश चन्द्र पाण्डेय थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़। 
3. का0 अवनीश सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।
4. का0 शशांक मिश्रा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने