Breaking News

जनपद में वर्तमान में कुल 632 कन्टेनमेंट जोन चिन्हित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 28 अप्रैल-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने कहा कि जनपद में वर्तमान में कुल 632 कन्टेनमेंट जोन चिन्हित हैं, जिनमें भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। उन्होने कहा कि कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं। 
तत्क्रम में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 96 कन्टेनमेंट जोन को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी।

और नया पुराने