Breaking News

बिलरियागंज: अवैध गौमांश के साथ एक गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना बिलरियागंज

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व  अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद आजमगढ़ व  क्षेत्राधिकारी सगड़ी जनपद आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 ओमप्रकाश यादव-I थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 22.04.2021 को मय फोर्स के तहत तलाश वांछित/वारण्टी अपराधी रोकथाम देखभाल क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर खास सूचना मिली की हेगाईपुर गाँव की तरफ से एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति एक बोरी में गाय का मांस लेकर शहाबुद्दीनपुर की तरफ आ रहे हैं इस सूचना पर विश्वास करके हमराही कर्मचारीगण को अवगत कराते हुए पटवध बाजार में पिकेट डियूटी पर मौजूद हे0का0 कमला प्रसाद सिंह व का0 नितिन कुमार को तलब कर मकसद बताते हुए मय मुखबिर खास के प्रस्थान कर शहाबुद्दीनपुर के पास हेगाईपुर मोड़ के पहले पहुँचे कि हेगाईपुर गाँव की तरफ से एक मोटर साइकिल आती हुई दिखाई दी कि मुखबिर इशारा करके हट बढ़ गया।  पुलिस टीम सामने से आती हुई मोटर साइकिल को टार्च की रोशनी में रूकने का इशारा किया गया तो अचानक पुलिस को सामने देखकर मोटर साइकिल चला रहा व्यक्ति हड़बड़ाहट में मोटर साइकिल पीछे मोड़ना चाहा कि मोटर साइकिल के पीछे बैठा व्यक्ति एक बोरी को हाथ मे लिये हुए रोड के किनारे गिर गया और मोटर साइकिल सहित चालक भाग गया।  पुलिस टीम द्वारा रोड के किनारे गिरे हुए व्यक्ति को घेरघार कर एक प्लास्टिक की बोरी के साथ पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम अल्तमश पुत्र शहबान निवासी ग्राम सिकन्दरपुर आइमा थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष बताया तथा पास में एक प्लास्टिक की बोरी जिसके मुह को खोलकर देखा गया तो ताजा गोमांस कटा खुन लगा हुआ दिखाई दे रहा हैं । पकड़े गये व्यक्ति से भागने वाला का नाम पता पूछा गया तो स्पष्ट नाम पता नही बता रहा हैं। तत्पश्चात काटे गये गोमांस के बारे में पूछने पर अपनी गलती की बार बार मांफी मांगते हुए बता रहे हैं कि साहब यह गोमांश महराजगंज से लाकर मुस्लिम बाहुल्य गाँव में बेचते है। अभियुक्त का यह कारयन अन्तर्गत धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 का अपराध पाकर बताकर समय करीब 16.15 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।

पंजीकृत अभियोग

1- मु0अ0सं0 73/2021 धारा 3/5/8गोवध निवारण अधिनियम थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

अल्तमश पुत्र शहबान निवासी ग्राम सिकन्दरपुर आइमा थाना महराजगंज। 

बरामदगी

46 किलो 600 ग्राम गोमांस ।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः

1-उ0नि0 ओमप्रकाश यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
2- हे0का0 कमला प्रसाद सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।
3- का0 अरूण सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
4- का0 रवि प्रभाकरथाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 

और नया पुराने