आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- मेहनगर
आज़मगढ़: दिनांक 22.04.2021 को किरन सरोज पुत्री स्व0 प्रेम सरोज सा0 गोपालपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ उपस्थित थाना आकर लिखित तहरीर खुद के पिता प्रेम सरोज पुत्र चन्नर सरोज को लाठी डण्डा से मारने पीटने जिससे उनकी मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध मे दाखिल किया। तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 72/21 धारा 304 भा0द0व0 व 3(2) vsc/st एक्ट बनाम विकास सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह पता गोपालपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ के पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी लालगंज के द्वारा सम्पादित की जा रही थी ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित /वारण्टी की गिरफ्तारी तथा सदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज के निर्देशन में आज दिनांक 23.04.2021 को प्रभारी निरीक्षक सुनील चन्द तिवारी मय हमराह का0 सतोष कुमार सिंह,का0 राहुल यादव,का0 अजीत कुमार म0का0 बन्दना कन्नौजिया के रवानाशुदा रो0आम तारिखी दिरोजा से देखभाल क्षेत्र लंबित विवेचना तलाश वांछित अभियुक्त, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन/कोविड-19 मे मामूर थे कि मुखबिर ने सूचना दी की आपके मुकदमें का वांछित अभियुक्त उटनी गोपालपुर जाने वाले रास्ते मेन रोड पर गेट के सामने कही जाने के लिये वाहन के इन्तजार में खड़ा है इस सूचना पर विश्वास करके प्र0नि0 मय हमराह व वाहन सरकारी व मय मुखविर के कस्बा मेंहनगर से प्रस्थान कर उटनी गोपालपुर जाने वाले रास्ते के 500 मीटर पहले जैसे ही पहुँचे उटनी गेट के पास खड़े व्यक्ति के तरफ मुखविर खास द्वारा इशारा करके हट बढ़ गया। पुलिस टीम जैसे ही उटनी गेट के पास पहुँची कि गेट के सामने खड़ा व्यक्ति उटनी जाने वाले रास्ते पर तेज कदमों से जाने लगा कि हमराह कर्म0गण के मदद से कुछ कदम जाने के उपरान्त घेरकर समय करीब 12.00 बजे पकड़ लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-72/21 धारा 304भा0द0वि व 3(2) vsc/st एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्त
विकाश सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह सा0 गोपाल पुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ
बरामदगी
आलाकत्ल बरामदगी एक अदद लाठी ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक सुनील चन्द तिवारी मय हमराह