Breaking News

नहीं सुलझी सब्जी विक्रेता के मौत की गुत्थी नहीं खुल सका मौत का राज।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कैसे हुई मौत कौन है हत्यारा नहीं लग पा रहा कोई सुराग।

आज़मगढ़: अजमतगढ़ कस्बा के वार्ड नंबर 2 निवासी प्रमोद चौहान 50 की पांच दिन पूर्व संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी घर के छत पर ही वे मृत पाए गए थे जीयनपुर कोतवाली पुलिस अब तक पांच दिन बीत जाने के बाद भी इस हत्याकांड का पर्दाफाश नहीं कर सकी।
 बतादे प्रमोद चौहान मूल रूप से अजमतगढ़ ब्लाक अंतर्गत महावतगढ ग्राम सभा के निवासी थे वे काफी दिनों से अजमतगढ़ नगर पंचायत के महादेव नगर में मकान बनाकर रहते थे वहीं पर वे मकान के सामने सब्जी बेचने का काम करते थे घटना पांच  दिन पूर्व की है पांच दिन पहले वह अपने घर के दूसरे तल के छत पर सो रहे थे अगली सुबह उनका शव  छत पर ही पड़ा मिला वही उनका अपना पुत्र भी घर से सुबह में ही फरार हाल में पाया गया था जबकि मृतक के भतीजा अश्विनी चौहान ने मृतक के पुत्र व पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर भी दी थी कोतवाली पुलिस मृतक की पत्नी एवं पुत्र से  पूछताछ के लिए उनको थाने  भी लाई परंतु खुलासा  पांच दिन बीतने के बाद भी नहीं हो पाया इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द ही पता चल जाएगा।

और नया पुराने