आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना बिलरियागंज
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना बिलरियागंज द्वारा आज दिनांक 04.04.2021 को मय फोर्स के तहत तलाश वांछित/वारण्टी अपराधी रोकथाम जूर्म जरायम के दृष्टीगत देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, भ्रमण अगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, विवेचना तलाश वांछित अपराधी क्षेत्र में मामूर होकर जैगहा चौराहा पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बगवार की तरफ से गुलवा नहर पुलिया होते हुए गुलवा गौरी की तरफ आ रहा हैं उसके पास नाजायज असलहा हैं। इस सूचना पर विश्वास करके थानाध्यक्ष मय हमराह व मुखबिर खास के प्रस्थान कर गुलवा गौरी नहर के पास पहुँचे कि एक व्यक्ति बगवार गाँव की तरफ से नहर के रास्ते आता हुआ दिखाई दिया कि मुखबिर खास ने इशारा करके हट बढ़ गया। पुलिस बल द्वारा पैदल आ रहे व्यक्ति को एकवारगी घेरमार कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गया तो अपना नाम शहवाज अहमद पुत्र सफीक अहमद निवासी ग्राम नसीरपुर, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष बताया जामा तलाशी में एक अदद तमंचा 303 बोर तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में कागजात तलब किया गया तो दिखाने से कासिर रहा जिसे कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 01.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
शहवाज अहमद पुत्र सफीक अहमद निवासी ग्राम नसीरपुर, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ ।
बरामदगी
अवैध एक अदद तमंचा 303 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः
1-थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2- उ0नि0 ओम प्रकाश यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।
3- का0 धीरज त्रिपाठी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
4- का0 विनय यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
5- का0 रवि प्रभाकर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।