Breaking News

बिलरियागंज: अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना बिलरियागंज

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना बिलरियागंज द्वारा आज दिनांक 04.04.2021 को मय फोर्स के तहत तलाश वांछित/वारण्टी अपराधी रोकथाम जूर्म जरायम के दृष्टीगत देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, भ्रमण अगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, विवेचना तलाश वांछित अपराधी क्षेत्र में मधनापार तिराहे पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि नवी सरवर जो डी-24 गैंग का गैंग लीडर हैं छिही रोड से अण्डाखोर तिराहे की तरफ आ रहा हैं, उसके पास नाजायज चाकू हैं इस सूचना पर विश्वास करके थानाध्यक्ष मय हमराह व मुखबिर खास के प्रस्थान कर अण्डाखोर तिराहा पर पहुँचे कि एक व्यक्ति छिही की तरफ से आता दिखाई दिया कि मुखबिर खास ने इशारा करके बताया कि सामने से पैदल आ रहा व्यक्ति ही नवी सरवर हैं और मुखबिर हट बढ़ गया। पुलिस बल को देखकर संदिग्ध व्यक्ति पीछे मुड़कर तेज कदमों से वापस जाने लगा कि तेजी करके उस व्यक्ति को मय हमराह कर्म0 की मदद से घेरघार कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम नवी सरवर पुत्र हाजी जुनैद निवासी ग्राम छिही थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 58 वर्ष बताया जामा तलाशी में एक अदद चाकू लोहे की बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में कागजात तलब किया गया तो दिखाने से कासिर रहा अपनी गलती का बार- 2 माफी मांगने लगा । जिसे अन्तर्गत धारा 4/25 आयुध अधि0 का अपराध बताकर समय करीब 02.00 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

नवी सरवर पुत्र हाजी जुनैद निवासी ग्राम छिही थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ ।

बरामदगी

अवैध एक अदद चाकू

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः

1-थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2-उ0नि0 ओमप्रकाश यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
3- हे0का0 मो0 आफताब खान थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
4- का0 संगम वर्मा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।

नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 23 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।

और नया पुराने