आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
रिपोर्ट: विशाल कुमार
कप्तानगंज - आजमगढ़। थाना क्षेत्र के बालवरगंज बाज़ार में बीती रात चोरों ने पान की दुकान से नकदी समेत हजारों रुपया का सामान चुरा लिये। इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
महाराजगंज थाना क्षेत्र के कुम्भवट गांव निवासी अनिल चौरसिया पुत्र दुखंती कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बालवरगंज में पान की दुकान है ।बीती रात रोजाना की भांति दुकान बंद करके घर सोने चला गया । इसी बीच चोरों ने सुनसान पाकर पान की गुमटी तोड़कर उसमें रखा पंद्रह सौ रुपया नगद व ₹5000 का सामान चुरा लिया। सुबह आने पर गुमटी का ताला टूटा देख होश उड़ गए। इस संबंध में दुकान मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।