आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील अंतर्गत हरैया ब्लाक के ग्राम पहाड़पुर के खेल मैदान में डे-नाईट विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी इंद्रजीत यादव ने फीता काटकर किया।इससे पूर्व इंद्रजीत यादव का माला पहनाकर स्वागत किया गया। मैच का शुभारंभ मिश्रा क्लासेज ‘ए’ व ‘बी’ बीच किया गया।इस प्रतियोगिता में बलिया, मऊ, आजमगढ़ आदि जगहों की टीम हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता लीग मैच के आधार पर होगी। हर ग्रुप से एक टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मिश्रा क्लासेज ‘ए’ और ‘बी’ के बीच खेला गया।जिसमें मिश्रा क्लासेज ‘ए’ ने मिश्रा क्लासेज ‘बी’ को 20 के मुकाबले 15 प्वाइंट से पराजित की। मैच में अतिथिगण सम्मानित जनता, ग्रामवासी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।