आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़ : सगड़ी क्षेत्र में वीकेंड लॉकडाउन का खुलेआम उलंघन हो रहा है। लोग अनावश्यक रूप से घूमते नजर आ रहे हैं। प्रशासन द्वारा सख्ती न दिखाए जाने के कारण अधिकतर लोग बेवजह सड़कों पर नजर आ रहे हैं जिससे सरकार की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है। दुकानदारो ने अपनी दुकान बंद रखी लेकिन जनता पर इस वीकेंड लॉक डाउन का कोई असर नही दिखा। बताते चलें कि सरकार द्वारा जारी गाईडलाइन के अनुसार सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार को लॉक डाउन लगाना था, जिसके क्रम में लॉक डाउन लगाया गया लेकिन आज़मगढ़ के सगड़ी में इस लॉक डाउन खूब उलंघन किया जा रहा है। लॉक डाउन का पालन कराने को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह निष्क्रिय नजर आ रहा है। लोगो मे किसी प्रकार का भय नजर नहीं आ रहा है और लोग लॉक डाउन का पालन नही कर रहे हैं।