आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: कोरोना संक्रमण से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है आपको बता दें कि आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव निवासी पत्रकार खुर्रम आलम नोमानी के बड़े भाई खाबर आलम नोमानी को एक हफ्ते पहले कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए उनके हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें परिवार के लोग कानपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था ।बीती रात इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई । आज शनिवार को जब उनका शव घर पहुंचा तो उनके परिवार में कोहराम मच गया जबकि पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
