आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: जनपद के बिलरियागंज कस्बा के शिव नगर मेन रोड पर बीती रात तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया । जिससे बाइक सवार रोहित मद्धेशिया पुत्र मिठाई मद्धेशिया उम्र लगभग 32 वर्ष घायल हो गया । सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को बिलरियागंज सामुदायिक केंद्र भेजा पर स्थिति गंभीर होने पर उसे आजमगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । आज शनिवार को परिजनों ने घायल युवक को आजमगढ़ शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है ।