Breaking News

जीयनपुर: अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: नगर पंचायत अजमतगढ़ त्रिमुहानी पर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा शुक्रवार को कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था जिसको लेकर दलित समाज के लोगों ने काफी बवाल किया था । चक्का जाम करने पर आमादा हो गए थे।
 सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी हेमेंद्र सिंह ने लोगों को आश्वस्त किया था कि नगर पंचायत के लगे सीसी कैमरे से दोषियों को चिन्हित किया जाएगा और महापुरुषों का अपमान करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को बबलू निषाद व राजू निषाद निवासी इंदिरानगर नगर पंचायत अजमतगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

और नया पुराने