Breaking News

मतगणना न्याय पंचायतवार निर्धारित कक्षों में की जाएगी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 26 अप्रैल-- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) राजेश कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को सम्पन्न कराये जाने हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसमें सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत के पदों की मतगणना दिनांक 02 मई 2021 को सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय के निर्धारित मतगणना केन्द्रों पर प्रातः 08.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक सम्पन्न करायी जायेगी। मतगणना न्याय पंचायतवार निर्धारित कक्षों में की जाएगी। 
उन्होने कहा कि मतगणना का कार्य सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु तहसील सदर तहसील के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, तहसील बूढ़नपुर, सगड़ी एवं निजामाबाद के लिए अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद तथा तहसील फूलपुर, मार्टीनगंज, लालगंज एवं मेंहनगर के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी हरि शंकर की ड्यूटी लगायी गयी है तथा आदेशित किया गया है कि वे अपने आवंटित तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले समस्त विकास खण्डों की मतगणना के लिए ओवर ऑल इन्चार्ज होंगे तथा प्रशासनिक एवं कानून व्यवस्था के लिए उत्तरदायी होंगे। 

और नया पुराने