Breaking News

विकास खण्ड मुहम्मदपुर, ग्राम पंचायत विसहम मिर्जापुर में पुनर्मतदान कराया जाना है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 26 अप्रैल-- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) राजेश कुमार ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में जनपद में दिनांक 19 अप्रैल 2021 को सम्पन्न हुए मतदान में कतिपय कारणों से जनपद के विकास खण्ड मुहम्मदपुर के ग्राम पंचायत-47 विसहम मिर्जापुर के सदस्य क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या-93 के कुल 04 मतदान स्थलों पर त्रुटिवश गलत चुनाव चिन्ह का मतपत्र चले जाने के कारण मतदान प्रक्रिया दूषित हो गयी है, जिसपर दिनांक 29 अप्रैल 2021 को पुनर्मतदान कराये जाने का निर्देश दिया गया है। 
उन्होने बताया कि विकास खण्ड मुहम्मदपुर, ग्राम पंचायत विसहम मिर्जापुर के अन्तर्गत क0जू0हा0 विसहम मिर्जापुर में स्थापित 200-क0जू0हा0 विसहम मिर्जापुर कक्ष सं0-1 मंे वार्ड 8 से 9 तक, 201-क0जू0हा0 विसहम मिर्जापुर में वार्ड 10 से 10 तक, 202-क0जू0हा0 विसहम मिर्जापुर में वार्ड 11 से 11 तक तथा 203-क0जू0हा0 विसहम मिर्जापुर में वार्ड 12 से 13 तक का पुनर्मतदान कराया जाना है। 

और नया पुराने