Breaking News

बिलरियागंज: थाने का टापटेन अपराधी के साथ एक हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, दो अवैध चापड़ भी बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना बिलरियागंज

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद आजमगढ़ व  क्षेत्राधिकारी सगड़ी जनपद आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में  दिनांक 09.04.2021 को थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय फोर्स के तहत तलाश वांछित/वारण्टी अपराधी रोकथाम जूर्म जरायम के दृष्टीगत देखभाल क्षेत्र, जांच भ्रमण अगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मौजूद थे कि मुखबिर खास सूचना मिली अभि0 तौसीफ उर्फ राजू जो थाना बिलरियागंज का टाप-10 अपराधी हैं। बिलरियागंज देहात की तरफ से कासिमगंज तिराहे की तरफ आ रहा हैं । उसके पास नाजायज चाकू हैं। यदि जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता हैं। इस सूचना पर विश्वास कर राही कर्मचारीगण को अवगत कराते हुये मय मुखबिर के कासिमगंज तिराहे पर पहुंचे कि एक व्यक्ति अकटहिया रोड पकड़े कासिमगंज बाजार की तरफ पैदल आता दिखाई दिया मुखबिर इशारा करके हट बढ़ गया कि पुलिस द्वारा कासिमगंज मोड़ से करीब 100 कदम आगे अकटहिया के पास उस व्यक्ति को घेर घारकर पकड़ लिया गया पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पुछते हुये जामा तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम तौसीफ उर्फ राजू पुत्र स्व0 आरिफ सा0 छिछोरी थाना बिलरियागंज आजमगढ़ उम्र करीब 35 वर्ष बताया। उसके जामा तलाशी से एक अदद चाकू (चापड़) लोहे की बरामद हुआ। अभियुक्त तौसीफ उर्फ राजू को अन्तर्गत धारा 4/25 आयुद्य अधि0 का अपराध बताकर समय करीब 17.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।
उसी के क्रम में दिनांक- 09.04.2021 को उ0नि0 ओम प्रकाश यादव मय हमराह को जरियें मुखबिर खास की सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कन्धरापुर की तरफ से पैदल जैराजपुर की तरफ आ रहा हैं। उसके पास नाजायज चाकू हैं वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। यदि जल्दी किया जाय तो मिल सकता हैं इस सूचना पर विश्वास करके राही को मकसद बताते हुए मय मुखबीर के वहाँ से प्रस्थान कर जैराजपुर कन्धरापुर मोड़ के करीब पहुँचा कि मुखबिर ने इशारा करके बताया जो व्यक्ति पैदल आ रहा हैं वही हैं, कह के हट बढ़ गया कि जैराजपुर तिराहे से करीब 100 कदम पहले ही आने वाले व्यक्ति को एकाएक घेर घार कर पकड़ लिया गया पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी लिया गया तो उसने अपना नाम अजमैन पुत्र जुम्मन निवासी जयराजपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष बताया इसके पास से भी एक अदद चाकू (चापड़) लोहे की बरामद हुआ जिसे अन्तर्गत धारा 4/25 A. ACT.का अपराध  बताकर समय करीब 17.30 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग–

1- मु0अ0सं0 67/2021 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
2- मु0अ0सं0 68/2021 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
पूछताछ विवरणः- अभियुक्त द्वारा शौक मे कट्टा रखने की बात बता रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -

• तौसीफ उर्फ राजू पुत्र स्व0 आरिफ सा0 छिछोरी थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
• अजमैन पुत्र जुम्मन निवासी जयराजपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़

बरामदगी-

• 02 अदद अवैध चाकू (चापड़) ।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

1-थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2-उ0नि0 ओमप्रकाश यादव प्रथम थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
3- हे0का0मो0 आफताब खाँ थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ 
4-का0 अमरजीतथाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
5- म0का0 प्रतिभा चौहान थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।

और नया पुराने