आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-सिधारी
आज़मगढ़। मु0अ0सं0 102/19 धारा 363/366/376 भादवि व 3/4 Pacso Act थाना सिधारी आजमगढ़ बनाम अखिलेश पाल पुत्र जग्गू पाल साकिन धनकपुर थाना सिधारी आजमगढ़ पंजीकृत है । दिनांकित 31.10.2020 न्यायालय अपर जिलाधिकारी प्रशासन मण्डल आजमगढ़ वाद संख्या 01183/2020 कम्प्यूटरीकृत वाद संख्या D202015060001183 स्टेट बनाम अखिलेश पाल अन्तर्गत धारा 3(1) अधिनियम उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 आदेश प्रस्तुत वाद की कार्यवाही मे 06 माह के लिए जिला बदर का आदेश हुआ है ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया जिला बदर अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में प्र0नि0 धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय मय उ0नि0 हरिश्चन्द्र प्रसाद मय राह के साथ रवाना होकर शाहगढ़ चौराहे पर मामूर थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि न्यायालय अपर जिलाधिकारी प्रशासन मण्डल आजमगढ़ वाद संख्या 01183/2020 मे जिला बदर हुये अपराधी अखिलेश पाल पुत्र जग्गू पाल निवासी ग्राम धनकपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ सठियांव की तरफ अवैध गांजा ले कर आ रहा है जो लुक छिप कर यही काम कर रहा है जो इस समय जिला बदर चल रहा है । उ0नि0 मुखवीर की बात को राही कर्म0 गण को मुखबिर की सूचना से अवगत कराकर शाहगढ के पास से एक व्यक्ति को समय 16.15 बजे गिरफ्तार किया गया । पकडे गये ब्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अखिलेश पाल s/o जग्गू पाल सा0 धनकपुर थाना सिधारी आजमगढ बताया । मौके पर तलाशी से अभियुक्त के पास से 2 किग्रा0 नाजायज गाँजा बरामद हुआ । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 76/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
अखिलेश पाल पुत्र जग्गू पाल निवासी ग्राम धनकपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ गिरफ्तार
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 76/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिधारी आजमगढ़ ।
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 102/19 धारा 363/366/376 ipc व 3/4 Pacso act थाना सिधारी आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 76/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिधारी आजमगढ़।
3. मु0अ0स0 77/21 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डागर्दी निवारण अधिनियम 1970 थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
बरामदगी
02 किग्रा0 नजायज गाजा
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना सिधारी आजमगढ़ ।
2. उ0नि0 हरिश्चन्द्र प्रसाद थाना सिधारी आजमगढ़ ।
3. हे0का0 आवधेश सिंह थाना सिधारी आजमगढ़ ।
4.का0 अभिमीत तिवारी थाना सिधारी आजमगढ़ ।
