आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-गम्भीरपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा आगामी त्रिस्तरीय चुनाव के दृष्टिगत वांछित,वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी विषयक अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 10.04.2021 को प्रभारी निरीक्षक गम्भीरपुर ज्ञानू प्रिया मय राह द्वारा वांछित,वारंटी एवं ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखविर से सूचना मिली कि मु0अ0स0- 166/2020 धारा 304 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त शम्भू खुर्रमपुर तिराहे पर मौजूद है । इस सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक गम्भीरपुर मयराह के खुर्रमपुर तिराहे पर पहुँचकर एक व्यक्ति को समय करीब 07.00 बजे पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम शम्भू पुत्र मोतीलाल निवासी परशुरामपुरथाना गम्भीरपुर आजमगढ बताया । गिरफ्तार अभियुक्त को उसके अपराध का बोध कराकर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0-166/2020 धारा 304भादवि थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त
शम्भू पुत्र मोतीलाल निवासी परशुरामपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ।
गिरफ्तार करने वाली टीम
ज्ञानू प्रिया प्रभारी निरीक्षक थाना गंभीरपुर आजमगढ़
का. संतोष कुमार मिश्राथाना गंभीरपुर आजमगढ़
का. बैजनाथ सरोज थाना गंभीरपुर आजमगढ़
म.का. स्वप्निल सक्सेना थाना गभीरपुर आजमगढ़
