Breaking News

महराजगंज: हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, एक मारूति कार बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- महराजगंज।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी  सगड़ी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 22.04.21 को SHO गजानन्द चौबे मय राह हे0का0 उमेश यादव, रि0का0 राहुल राज, महिला आरक्षी रागिनी सिंह व महिला आरक्षी मधुबाला यादव द्वारा पेंडिंग विवेचना मु0अ0सं0 110/20 धारा 364, 511, 506 IPC, मु0अ0सं0 122/21 धारा 302, 307, 504, 506, 34 IPC तथा थाना क्षेत्र मे शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी व तलाश वांछित अपराधी की गिरफ्तारी मे मामूर होकर कस्बा महराजगंज के पास मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त संजय पुत्र उदयभान निवासी कुढ़ही थाना महराजगंज आजमगढ़ इस समय चार पहिया वाहन मारुति सुजुकी रिटज MH 31 DV 1758 जिससे घटना कारित की गयी है, उसी गाड़ी को चलाकर सरदहां बाजार से गोपालपुर होते हुए रग्घुपुर की तरफ जाने वाले रास्ते से कही भागने की फिराक में है। इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम व मुखबीर खास के रवाना होकर रग्घुपुर तिराहे के पास आकर वाहनों की चेकिंग करने लगे कि कुछ देर बाद एक मारुति सुजुकी रिट्ज गाड़ी आती हुई दिखाई दी, जिसके तरफ मुखबीर इशारा करके हट गया कि उक्त वाहन का चालक पुलिस वालों को गाड़ियो की चेकिंग करते देखकर गाड़ी रोककर गाड़ी से निकलकर भागने लगा कि पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को 10-15 कदम जाते-जाते एकबारगी घेर कर पकड़ लिया गया, पकड़े गये व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम संजय उर्फ रवीन्द्र पुत्र उदयभान यादव ग्राम कुढ़ही थाना महराजगंज आजमगढ़ उम्र 35 वर्ष बताया, जिसे मुकदमा उपरोक्त का जुर्म धारा से अवगत कराकर को समय करीब 22.30 बजे रात्रि नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया। 

पूछताछ का विवरण- अभियुक्त संजय उर्फ रवीन्द्र पुत्र उदयभान निवासी ग्राम कुड़ही थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 35 वर्ष पूछने पर बता रहा है कि साहब इस घटना में मेरा कोई दोष नही है । मेरे गांव के अनिल पुत्र जीवधन व उक्त ग्रामसभा के चन्द्रभूषण यादव पुत्र रामवृक्ष यादव से चुनाव व प्रधानी को लेकर रंजिश थी । इसी रंजिश को लेकर अनिल, अखिलेश अमरनाथ पुत्र राजेन्द्र निवासी जजीमनज्योति थाना महराजगंज व रवि पुत्र मुरारी यादव नि0 आराजी देवारा करखिया (कोटिया) थाना रौनापार के कहने पर गाड़ी चलाकर चन्द्रभूषण के घर पर चला गया था, वहां पर ये लोग चन्द्रभूषण के घर पर इनके बड़े भाई राधेश्याम को गाली गुप्ता धमकी आदि दिये थे, वहां से  लोग लौटकर आ रहे थे कि रास्ते में रैन बसेरा कुड़ही बन्धे के पास चन्द्रभूषण का भतीजा बिट्टू उर्फ प्रिन्स मिल गया, वह हम लोगो को देखकर गाली गुप्ता देने लगा जिस पर अनिल अखिलेश अमरनाथ व रवि ये लोग मुझसे कहे के प्रिन्स उर्फ बिट्टू के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर मार डालो, कि इन लोगो के कहने पर उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दिया, साहब इसमें मेरी कोई गलती नही है ।
पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 122/21 धारा 302, 307, 504, 506, 34 IPC , थाना-महाराजगंज, आजमगढ़ ।

गिरफ्तार अभियुक्त

संजय पुत्र उदयभान निवासी कुढ़ही थाना महराजगंज आजमगढ़

बरामदगी

मारुति सुजुकी रिट्ज MH 31 DV 1758 बरंग चाकलेटी 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1- SHO गजानन्द चौबे मय राह हे0का0 उमेश यादव, मय हमराह थाना-महाराजगंज, आजमगढ़

और नया पुराने