Breaking News

पटवध सरैया के समीप बाइक से टक्कर के बाद ब्रेज़ा कार पलटी , कई गंभीर रूप से घायल।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध प्राइमरी स्कूल त्रिमुहानी के पास आज शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे बहुत तेज स्पीड में आजमगढ़ की तरफ से एक ब्रिजा कार अनियंत्रित होकर बिलरियागंज की तरफ से आ रहे एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियो को बुरी तरह से घसीटते हुए खाई में पलट गई । बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं उनका नाम पता नहीं चल पाया है उन्हें सीएचसी बिलरियागंज भेजा गया है और ब्रेजा गाड़ी में लगभग 7 या 8 की संख्या में मुस्लिम परिवार सवार था उसमें भी कई महिलाओं को चोट लगी है जिन्हें ऑटो रिक्शा द्वारा जिला अस्पताल भेज दिया गया है मिल रही जानकारी के अनुसार यह मुस्लिम परिवार संजरपुर से बिलरियागंज आ रहा था । समाचार लिखे जाने तक अभी पूरी डिटेल नही जुट पाई थी।

और नया पुराने