आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: तेजी से पाव पसार रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए आज शुक्रवार को आज़मगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत जीयनपुर कोतवाली परिसर , अजमतगढ़ पुलिस चौकी , स्टेट बैंक परिसर , नगर पंचायत कार्यालय सहित अन्य दफ्तरों का आज सैनिटाइजेशन करवाया गया। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन - प्रशासन लगातार लोगों से मास्क का प्रयोग , सैनिटाइजर का प्रयोग , सोसल डिस्टेंसिंग व अन्य बचाव हेतू जानकारी देकर अपील कर रही है जिससे कोरोना संक्रमण से बचा जा सके।